दहेज हत्या के मामले में आरोपी पति गिरफ्तार
काशीपुर, जून 12 -- काशीपुर। दहेज हत्या मामले में वांछित चल रहे आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आदर्श कॉलोनी स्थित आकांक्षा मार्वल निवासी कृष्णवीर सिंह उर्फ कृष्णा पुत्र अखिलेश कुमार की पत्नी मीनू चौहान की 23 मार्च को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मामले में मृतका के भाई रोहित चौहान पुत्र विजय सिंह निवासी पुतलीघर रोड, मझौला (जिला मुरादाबाद) ने कोतवाली में तहरीर देकर बहन के पति कृष्णवीर सिंह समेत अन्य लोगों पर दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था। कोतवाल हरेंद्र चौधरी ने बताया कि मामले में वांछित चल रहे आरोपी कृष्णवीर सिंह को सूचना के आधार पर उसके घर से गिरफ्तार किया गया। यह भी पढ़ें- दहेज हत्या के मामले में आरोपी पति गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.