मेरठ, अगस्त 6 -- पोहल्ली गांव में दहेज हत्या को अंजाम देने वाले आरोपी ससुराल वाले अभी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। केवल विवाहिता के पति को ही पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। जबकि सास, ससुर व अन्य नामजद अभी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में दबिश दे रही है। विवाहिता के परिजनों ने पुलिस से जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। बता दें, कि रोहटा थाना क्षेत्र के चिंदौड़ी खास गांव निवासी प्रीती की दहेज के लिए पीटकर हत्या कर दी गई थी। प्रीति के भाई नवदीप के अनुसार ससुराल वाले दहेज में कार की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर उन्होंने उसकी हत्या कर दी। यह भी पढ़ें- पोहल्ली में दहेज के लिए विवाहिता की पीटकर हत्या नवदीप की तहरीर पर पुलिस ने पति अनिरूद्ध, देवर धीरज, सास व ससुर महिपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने कार्रवाई आगे बढ़ाते हुए पति अनिरुध को...