हाजीपुर, अप्रैल 9 -- हाजीपुर। नगर संवाददाता सदर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दहेज हत्या के नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त सदर थाना क्षेत्र के बिरोपुर वार्ड संख्या 12 निवासी गरीब नाथ शर्मा के पुत्र राकेश कुमार बताया गया है। यह जानकारी सदर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि 19 मार्च को सुबोध कुमार के द्वारा थाने में दहेज हत्या के मामले में एक प्राथमिकी दर्ज करवाया गया था। इस मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...