फिरोजाबाद, जनवरी 30 -- थाना मटसैना पुलिस ने दहेज हत्या के दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद पुलिस ने उनको न्यायालय में पेश किया है। थानाध्यक्ष विमलेश कुमार त्रिपाठी थाना मटसैना ने चेकिंग के दौरान एक महिला सहित दो अभियुक्तों को जलालपुर चोराहे के पास से पकड़ा है। दहेज हत्या के मामले में पुलिस इनकी तलाश कर रही थी तथा इनके संबंध में जानकारी मिलने पर पुलिस ने यहां पर दबिश दी। पकड़े गए आरोपियों के नाम दलवीर सिंह पुत्र जसवंत सिंह तथा शारदा पत्नी दलवीर सिंह बताए है। दोनों लेखराजपुर थाना मटसैना के रहने वाले है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...