गंगापार, फरवरी 12 -- मऊआइमा इलाके के ग्राम गोवर्धनपुर भवानीगढ़ नहर पटरी पर छह फरवरी को एक युवती का शव बरामद हुआ था। सात फरवरी को उसकी शिनाख्त मुस्कान मिश्रा पत्नी नीरज कुमार मिश्रा निवासी बरहदा रानीगंज प्रतापगढ़ के रूप में हुई थी। जिसमें मृतका के भाई सुनील कुमार ने दो लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की खातिर ससुरालियों पर बहन को मार डालने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने गुरुवार को विवाहिता के ससुर और जेठ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बहरिया थाना क्षेत्र के ग्राम मैलहा निवासी सुनील कुमार मिश्रा के अनुसार उसने अपनी बहन मुस्कान मिश्रा की शादी 28 फरवरी 2023 को प्रतापगढ़ के थाना रानीगंज के ग्राम बरहदा निवासी धीरज कुमार मिश्रा के साथ किया था। आरोप है कि शादी के बाद से दहेज में दो लाख रुपए अतिरिक्त दहेज न मिलने पर ससुरालियों ने मुस्कान म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.