फिरोजाबाद, अगस्त 26 -- जिला कारागार में दहेज हत्या के मामले में 10 वर्ष की सजा काट रहे बंदी की मंगलवार शाम अचानक तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन में बैरक से उसे अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन सुधार नहीं हो सका। उसकी गंभीर अवस्था देख चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। जहां मौत हो गई। जिला कारागार पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवा दिया। होने पर परिजन भी पहुंच गए। जिला एटा के थाना जलेसर के गांव गुदाऊ निवासी 65 वर्षीय मोहम्मद हसन के पुत्र हसनैन की शादी तीन वर्ष पूर्व खैरगढ़ निवासी हिना के साथ हुई थी। ढाई वर्ष पूर्व हिना की मौत हो गई थी। मायका पक्ष के लोगों ने पति, सास हुसनबानों और ससुर के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने तीनों गिरफ्तार कर जिला कारागार भेज दिए थे। जमानत मिलने पर बाहर आ गए थे। 22 जनवरी-2026 को न्यायालय से मोहम्मद हसन...