दहेज हत्या के आरोप में वांछित महिला गिरफ्तार
मऊ, मई 20 -- मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत मधुबन थाने की पुलिस ने मंगलवार को दहेज हत्या के फरार आरोपी महिला को गिरफ्तार करने में सफलता पाई। पुलिस के अनुसार 17 मई को हलधरपुर थाना क्षेत्र के देवदह निवासी रामाशंकर चौहान ने थाने में तहरीर दी थी। पीड़ित पिता का आरोप था कि उनकी बेटी के ससुराल वालों ने दहेज के लिए उसकी हत्या कर दी है। मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्ण कुमार गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम मंगलवार को क्षेत्र में चेकिंग और गश्त पर थी। यह भी पढ़ें- दहेज में बाइक नहीं देने पर ससुराल वालों पर हत्या का आरोप इसी बीच उपनिरीक्षक उमाशंकर यादव को मुखबिर से फरार महिला की लोकेशन मिली। पुलिस टीम ने ख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.