दहेज हत्या के आरोप में पुलिस ने पति और सास को किया गिरफ्तार
प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 14 -- लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। विवाहिता की दहेज हत्या के आरोप में पति और सास के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। गुरुवार को सुबह गश्त के दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों को गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया। दोनों से पूछताछ के बाद दोनों को जेल भेज दिया। स्थानीय कस्बे के पूरे हरिकिशुन निवासी पूनम यादव पत्नी संतोष यादव की बुधवार को सुबह संदिग्ध दशा में मौत हो गई थी। मामले में मृतक विवाहिता के भाई पूरे नक्का (पूरे मठहा) निवासी प्रमोद यादव ने पुलिस को तहरीर देकर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। आरोप है कि मंगलवार रात पति संतोष यादव, सास मालती देवी ने बहन पूनम की दहेज के लिए हत्या कर दी। यह भी पढ़ें- दहेज हत्या के आरोप में पति और सास गिरफ्तार तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। शव पोस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.