सोनभद्र, मार्च 13 -- म्योरपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के डडीहरा गांव में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को पति और ससुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार डडीहरा गांव निवासी सुषमा की सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मृतका के पिता विजय यादव ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया था कि दहेज के लालच में ससुराल पक्ष ने उनकी बेटी की हत्या कर दी और बाद में शव को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश की। पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही थी। शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए पति नीरज पुत्र मोहरलाल तथा पिता मोहर लाल पुत्र गुलाबचंद को उनके घर डडीहरा से गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में एसओ राम दरस राम ने बताया कि दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।...