दहेज हत्या के आरोप में पति सास ससुर गिरफ्तार
बरेली, जुलाई 8 -- फोटो 05- बहेड़ी में पुलिस ने दहेज हत्यारोपी पति सास और ससुर को गिरफ्तार किया। बहेड़ी। पुलिस ने दहेज हत्या के आरोपियों पति सास और ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। रिंकी के मायके वालों ने पति सहित ससुराल पक्ष के नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।मायके वालों का आरोप है कि ससुराल वालों ने दहेज की खातिर रिंकी को जहर देकर मार दिया था। इस मामले में रिंकी की मां सलता देवी निवासी ग्राम बिहारीपुर थाना शाही ने रिंकी के पति वीरेंद्र, सास मुन्नी,ससुर गंगा राम, पति के भाई बलवंत,ब्रजेश , अशोक,पुत्री रेखा, पुत्रवधु बबली सहित नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने पति वीरेंद्र,ससुर गंगा राम और सास मुन्नी को गिरफ्तार किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.