दहेज हत्या के आरोप में पति समेत सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज
हापुड़, जून 9 -- हापुड़ संवाददाता। थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के मोहल्ला गिरधारीपुरा में नवविवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी। इस मामले में मृतका के भाई ने पति समेत ससुराल पक्ष के सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र के ग्राम जसरूपनगर निवासी आशीष ने थाना हापुड़ देहात में मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें बताया कि उसकी बहन सोनम की शादी थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के मोहल्ला गिरधारी नगर निवासी आकाश के साथ 6 मई 2026 को हुई थी। शादी में परिजन ने करीब आठ लाख रुपये खर्च किए थे। लेकिन बहन के पति आकाश, जेठ अंकित, आदेश, ससुर महराज सिह, सास सुनीता , ननद शीतल, जेठानी को शादी में दिए गए सामान पसंद नही आया था। शादी के तुरंत बाद से ही बुलेट मोटर साइकिल और सभी के लिए सोने की चैन मांगकर उसकी बह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.