मथुरा, मार्च 31 -- थाना कोतवाली पुलिस ने झींगुरपुरा मोहल्ले में नवविवाहिता की मौत के बाद दहेज हत्या के आरोप में वांछित पति समेत तीन ससुरालियों को सोमवार को गिरफ्तार कर जेल भिजवाया। बताते चलें कि शुक्रवार रात झींगुरपुरा निवासी राहुल सक्सेना की पत्नी गुनगुन की मौत हो गयी थी। वह गले में फंदा लगाये लटकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में कर पोस्टमार्टम कराया। इस मामले में मायके पक्ष की ओर से मिली तहरीर के आधार पर पति राहुल सक्सैना समेत पांच ससुरालियों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद से ही आरोपियों की तलाश में जुट गयी। प्रभारी निरीक्षक विनोद बाबू मिश्रा ने बताया कि सोमवार सुबह करीब सवा 11 बजे उप निरीक्षक मांगेराम पुलिस टीम के साथ वांछितों तलाश में गश्त पर थे। तभी सटीक सूचना पर पुलिस टीम के स...