दहेज हत्या के आरोप में पति समेत चार पर मुकदमा दर्ज
चंदौली, मई 20 -- नौगढ़(चंदौली), हिन्दुस्तान संवाद। नौगढ़ थाना क्षेत्र के विशेषरपुर गांव में मंगलवार को विवाहिता रितू यादव की संदिग्ध परिस्थितियों फांसी लगाकर मौत के मामले में पुलिस ने मंगलवार की देर रात पति समेत चार लोगों के विरुद्ध दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। मृतका रितु के भाई वकील ने थाना नौगढ़ में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी बहन रितु की शादी 18 मई 2022 को विशेषरपुर गांव निवासी सुशील के साथ हुई थी। शादी में तीन लाख रुपये नकद, बाइक, सोने की अंगूठी, सिकड़ी समेत अन्य उपहार दिए गए थे। आरोप है कि शादी के करीब एक वर्ष बाद से ही पति सुशील, ससुर सियाराम, देवर सोनू तथा सास तीजा देबी दहेज में अतिरिक्त दस लाख रुपये की मांग को लेकर उसकी बहन रितु को प्रताड़ित कर रहे थे। यह भी पढ़ें- दीपिका की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर दस जगह चोट के नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.