शाहजहांपुर, मार्च 8 -- दहेज के लिए विवाहिता की हत्या करने के आरोप में पति समेत आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मृतका के पिता ने ससुराल पक्ष पर मारपीट कर फांसी पर लटकाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। सदर बाजार थाना क्षेत्र के गांव मऊ बासक निवासी नन्दराम ने बताया कि उन्होंने छह वर्ष पहले बेटी ऊषा देवी की शादी पुवायां के गांव रहदेवा निवासी राजीव के साथ की थी। आरोप है कि ससुराल पक्ष दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करता था। नन्दराम का आरोप है कि पांच मार्च को पति राजीव, ससुर श्याम बाबू समेत अन्य लोगों ने मारपीट कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.