दहेज हत्या के आरोप में पति और सास को जेल
गंगापार, जून 16 -- तिलईबाजार, हिन्दुस्तान संवाद। मऊआइमा थाना क्षेत्र के ग्राम सराय खानदेव में रविवार को रात्रि में राधा देवी 20 वर्ष पुत्री मौजीलाल की संदिग्ध मौत हो जाने पर मृतका के पिता मौजी लाल ने दहेज में एक लाख रुपया, फ्रिज, वाशिंग मशीन न मिलने के कारण बेटी राधा देवी की दहेज हत्या का आरोप लगाया।मृतका के पति सचिन कुमार, ससुर जगमोहन, सास प्रभावती देवी, चचिया ससुर पवन कुमार, चचिया सास संगीता देवी के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कराया था। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी पति सचिन कुमार और सास प्रभावती देवी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.