गोरखपुर, अप्रैल 25 -- पीपीगंज/भरोहिया हिटी। पीपीगंज थाना क्षेत्र के नरही गांव में दहेज हत्या के आरोपी पति व जेठानी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। करीब डेढ़ वर्ष पूर्व गौरी की शादी नरही गांव निवासी राकेश के साथ हुई थी। 15 अप्रैल को गौरी की मौत हो गई, जिसके बाद मृतका की मां सुधा ने पुलिस को तहरीर देकर हत्या का आरोप लगाया। सुधा का आरोप है कि उनके दामाद राकेश और जेठानी चंद्रकला ने मिलकर गौरी को जहर देकर मार डाला। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों को जेल भिजवा दिया। यह भी पढ़ें- दहेज हत्या का आरोपी गिरफ्तार यह भी पढ़ें- विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितयों में मौत, दहेज हत्या का आरोप
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.