दहेज हत्या के आरोप में पति, सास और ससुर को पुलिस ने भेजा जेल
गोरखपुर, मई 23 -- चौरीचौरा (गोरखपुर), हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा क्षेत्र के बघाड़ महदेवा में एक विवाहिता के आत्महत्या की घटना में दर्ज दहेज हत्या के तीन आरोपितों को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार करके न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने पति विवेक, सास लीला देवी व ससुर सुरेश मौर्य को जेल भेज दिया। मृतका के पिता राम किशुन मौर्या ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उनकी बड़ी बेटी द्वारा ससुराल वालों के दबाव में और उनके प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या कर लिया। शादी के बाद से ही आए दिन उसके साथ घरेलू हिंसा मारपीट गाली गलौज व पैसे के लेकर दबाव बनाया जाता और प्रताड़ित किया जाता था। जिसमें पति विवेक, विपिन मौर्य, ससुर सुरेश मौर्य , वंदना मौर्य और सास लीला देवी प्रताड़ित करते थे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सभी के खिलाफ केस दर्ज कर किया था।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.