बागपत, मार्च 31 -- बड़ौत। मलकपुर गांव में महिला की दहेज हत्या के मामले में पुलिस ने महिला के ससुर और एक महिला को गिरफ्तार किया है। महिला का शव मकान की पहली मंजिल पर बने कमरे में फांसी पर लटका मिला था। ट्योढ़ी गांव की रहने वाली रीना पुत्री महबूब का निकाह चार साल पहले मलकपुर निवासी सेना के जवान साजिद के साथ हुआ था। उनके दो बच्चें है। साजिद की तैनाती हाल में लद्दाख में चल रही है। शनिवार को परिवार के सभी लोग खेत में गए थे। घर पर रीना और उसकी जेठानी रेश्मा थे। रेश्मा का पत्नी सावेज कुवैत में नौकरी करता है। बताया कि रीना घर का काम खत्म करने के बाद पहली मंजिल पर बने कमरे में चली गई। कुछ देर बाद रेश्मा उसके कमरे में गई तो देखा की रीना फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी। उसके शोर मचाने पर आसपास के लोग वहां पर पहुंच गए। खेत से परिजन भी मौके पर पहुंचे। सूचन...