दहेज हत्या के आरोपी पति व सास जेल भेजा
मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 1 -- जानसठ। गांव मंतौड़ी में विवाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने नामजद आरोपी पति और उसकी मां को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस अब फरार ससुर और ननद की तलाश कर रही है। गांव मंतौड़ी में विगत सोमवार की रात में अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालियों ने फांसी लगाकर छमा उर्फ सीमा की हत्या कर दी थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया था। मृतका के पिता ओमपाल पुत्र चतरसिंह निवासी नगली आजड़, दौराला (मेरठ) ने पति विवेक उर्फ गोलू, ससुर नरेंद्र, सास मुकेश और ननद स्वाति के खिलाफ अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर हत्या का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी।पुलिस यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: विवाहिता का फांसी पर लटका मिला शव, हत्या के आरोप में तीन पर केस ने मंगलवार को आरोपी पति विवेक को गिरफ्तार किया था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.