दहेज हत्या के आरोपी पति को भेजा जेल
मुरादाबाद, जून 23 -- दहेज हत्या में फरार चल रहे आरोपी पति को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस पूर्व में सास-ससुर को भी गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। बीती 31 मार्च को उधम सिंह नगर के थाना बाजपुर के मोहल्ला बांके नगर नवासी विजय सिंह ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। दर्ज मुकदमे में बताया कि उनकी बेटी की शादी बिलारी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खाता में रूम सिंह के साथ हुई थी। शादी के बाद कई बार दहेज को लेकर उसकी बेटी को प्रताड़ित किया गया। जिसके बाद 30 मार्च की रात को उसकी बेटी के पति रूम सिंह, ससुर जसपाल, सास सूरजमुखी ने उसकी बेटी की हत्या कर दी और रात में ही उसके शव को गांव में जला दिया। हत्या की सूचना पर वह मौके पर पहुंचे। इसके बाद उन्होंने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी सास-ससुर को पहले ही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.