दहेज हत्या के आरोपी पति और सास को दबोचा
बलिया, अगस्त 16 -- भीमपुरा। इलाके के शाहपुर टिटिंहा गांव के यादवनगर निवासी गोल्डी की मौत के मामले में आरोपी पति राकेश यादव तथा सास इसरावती को पुलिस ने रविवार को पकड़ लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों का चालान कर दिया। पुलिस का कहना है कि मृतका के चचेरे भाई और के गोविंदपुर दुगौली अजीत यादव की तहरीर पर पति और सास के अलावे ससुर कमलेश यादव और देवर नितिश यादव के खिलाफ दहेज हत्या के साथ ही अन्य धारा में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की खोजबीन कर रही थी। इसी बीच दोनों आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गये। यह भी पढ़ें- Hathras News: तीन लाख रुपए और कार की मांग को लेकर विवाहिता की हत्या का आरोप
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.