जौनपुर, जून 13 -- बरसठी, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के महुआरी गांव में छह जून को दहेज प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली थी।

पुलिस कार्यवाही पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। शुक्रवार को आरोपी पति और ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। महुआरी गांव की रोशनी बानो का शव उसके ही घर के एक बंद कमरे में फंदे से लटकता हुआ मिला। रोशनी की मौत की खबर मिलते ही उसके मायके में कोहराम मच गया। मृतका की मां मौसमी ने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना से तंग आकर फांसी लगाने का आरोप लगाते हुये मुकदमा दर्ज कराया था।

आरोपियों की गिरफ्तारी पुलिस ने मां की शिकायत पर रोशनी के पति, ससुर, सास, जेठ, जेठानी और देवर समेत परिवार के सात सदस्यों के खिलाफ दहेज हत्या और उत्पीड़न का मुकदमा दर...