बांदा, अप्रैल 9 -- बांदा। दहेज हत्या के अरोप में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। शहर के बाबूलाल चौराहा पोड़ाबाग निवासी सना पत्नी जमील की दस दिन पहले आग से जल कर मौत हो गई थी। सना के पिता मुश्ताक पुत्र रज्जब निवासी छोटी कुजरही छतरपुर की तहरीर पर पुलिस ने सास ससुर समेंत सात लोगो के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर लिया था। पुलिस ने सास और ननद को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। गुरूवार को पुलिस ने बाबूलाल चौराहा से रफीक पुत्र महंगू निवासी पोड़ा बाग को गिरफ्तार कर लिया। उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...