दहेज हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की एसपी से लगाई गुहार
हापुड़, अगस्त 5 -- हापुड़। दहेज हत्या के मामले में दो नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी ना होने से परेशान परिजन मंगलवार को एसपी कार्यालय पहुंचे और शिकायती पत्र दिया। जिसमें आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी कराने की मांग की। मंगलवार को एसपी कार्यालय पहुंचे कस्बा धौलाना निवासी सुभाष ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि उनकी पुत्री की दहेज हत्या के संबंध में देहात थाना क्षेत्र में मुकदमा पंजीकृत है। इस मामले में दीपांश, वीरपाल, नैन कुमार और संगीता को नामजद किया गया था। पुलिस ने दीपांशु और वीरपाल को तो गिरफ्तार कर लिया है, जबकि नैन कुमार और संगीता की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पीड़ित पक्ष का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई बार थाना पुलिस और संबंधित अधिकारियों से अनुरोध किया गया, लेकिन अभी तक कोई प्रभावी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.