फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 19 -- शमसाबाद, संवाददाता। मोहल्ला जटपुरा में विवाहिता की दहेज हत्या में आरोपित पुलिस की पकड़ से अभी तक दूर हैं। जबकि गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित की जा चुकी हैं। मगर पुलिस के हाथ कोई नही लगा है। इससे परिजनों में नाराजगी है।जटपुरा मोहल्ले की प्रियंका ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में मृतका के पिता कायमगंज कोतवाली के घसिया चिलौली निवासी शिवमोहन ने पति सहित सात लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा लिखाया था। मृतका के पिता का आरोप है कि दहेज को लेकर प्रियंका को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था जिससे परेशान होकर उसने यह कदम उठाया था। आरोपितों की गिरफ्तारी न होने से नाराज परिजनों ने मंगलवार की शाम को शव को सड़क पर रखकर परिजनों ने जाम लगा दिया था। इसके बाद ही मुकदमा लिखा गया। क्षेत्राधिकारी की ओर से तीन टीमें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.