बिहारशरीफ, मार्च 18 -- चंडी पुलिस ने भसीन बिगहा गांव में की कार्रवाई चंडी, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के भसीन बिगहा गांव में पुलिस ने दहेज हत्या के आरोपित के घर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की। थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि वर्ष 2018 में सूरज कुमार की पत्नी अंजली देवी की मौत हो गयी थी। पिता जहानाबाद जिला के बेलावीरा गांव निवासी लक्ष्मी प्रसाद ने बेटी के पति, देवर, सास व ननद को नामजद आरोपित बनाकर दहेज के लिए हत्या करने की एफआईआर करायी थी। सूरज कुमार उसी समय से फरार चल रहा है। अन्य आरोपित ने बेल करा लिया है। कोर्ट के आदेश पर दंडाधिकारी के रूप में मौजूद सीओ नोमान, एसआई खुश्बू कुमारी की मौजूदगी में कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की गयी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...