बरेली, अक्टूबर 7 -- बरेली। मीरगंज के गांव गहवरा में मंगलवार की रात एक विवाहिता की दहेज हत्या कर शव का अंतिम संस्कार करने की सूचना पुलिस को मिलीl

पुलिस कार्रवाई मीरगंज पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंच कर चिता से शव को निकाल लियाl पोस्टमार्टम के लिए शव भेजा गया l पुलिस ने बताया, लखीमपुर खीरी की रहने वाली अंजू का विवाह गहवरा गांव के जयदेव से 6 साल पहले हुआ थाl मंगलवार रात को किसी बात को लेकर पति-पत्नी में झगड़ा हुआ, जिसमें अंजू ने फांसी लगा लीl

अंतिम संस्कार का प्रयास ससुराल वालों ने पुलिस और मायके पक्ष को बिना सूचना दिए रात 10:00 बजे रामगंगा किनारे शव ले जाकर अंतिम संस्कार करने लगे, लेकिन गांव से ही किसी ने मुखबरी कर दीl पुलिस ने जलती चिता से शव निकलवा लियाl जिसमें मृतिका का कुछ चेहरा और बाल भी झुलस चुके थेl पुलिस ने शव पोस...