बागपत, फरवरी 7 -- दाहा। धनौरा टीकरी गांव में दहेज में स्कार्पियो एवं पांच लाख नगद न देने पर पुलिस ने महिला की हत्या मामले में मृतका की सास को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। परासौली थाना बुढ़ाना निवासी महिला रेखा ने दोघट थाने पर तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराते हुए पुलिस को बताया था कि उसकी बेटी कमल उर्फ कनक की शादी धनौरा टीकरी निवासी आशीष पुत्र रविन्द्र के साथ हुई थी। बेटी के ससुरालिया शादी के बाद से ही दहेज की मांग कर उसे प्रताड़ित करते रहते थे। दहेज ने देने पर उसकी 27 दिसंबर की रात्रि हत्या कर दी गई। जिसमें मृतका के पति-सास ससुर समेत छह लोगों को नामजद कर रिपोर्ट दर्ज कराई गई। थाना प्रभारी दोघट सूर्यदीप सिंह ने बताया कि मामले में नामजद महिला मृतका की सास को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है जबकि मृतका के पति आशीष को पुलिस पहले ही ...