आरा, जुलाई 29 -- बड़हरा, संवाद सूत्र। सिन्हा पुलिस ने दहेज हत्या के पुराने मामले में फरार चल रहे स्थायी वारंटी को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, दहेज हत्या के मामले में स्थायी वारंटी नूरपुर निवासी डोमन चौधरी के पुत्र विनोद चौधरी को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए आरोपित को न्यायालय में उपस्थापन के लिए भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि न्यायालय से जारी स्थायी वारंट के आलोक में आरोपित की तलाश की जा रही थी। लगातार छापेमारी और निगरानी के बाद उसे गिरफ्तार करने में सफलता मिली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...