हरिद्वार, मार्च 25 -- थाना पथरी पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वह गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था। पुलिस के मुताबिक गुरनाम पुत्र चरन सिंह निवासी नसीरपुर कला थाना पथरी ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि जसविंदर पुत्र अर्जुन निवासी नसीरपुर खुर्द समेत अन्य लोगों ने उसकी बहन को दहेज के लिए प्रताड़ित कर उसकी हत्या कर दी। इस मामले में थाना पथरी में मुकदमा दर्ज किया गया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। इसके बाद थानाध्यक्ष पथरी ने पुलिस टीमों का गठन कर आरोपी की तलाश तेज कर दी। लगातार दबिश के बाद पुलिस टीम ने बुधवार को धनपुरा-दोगीवाला मार्ग से आरोपी जसविंदर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था। वह गिरफ्तारी से बचने के ...