दहेज हत्या का नामजद आरोपी गिरफ्तार
गिरडीह, जून 20 -- हीरोडीह, प्रतिनिधि। दहेज हत्या के एक मामले में हीरोडीह थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के भलूवाही निवासी सुखदेव महतो को गिरफ्तार कर लिया। इस बाबत थाना प्रभारी महेश चंद्र ने जानकारी देते हुए बताया कि वह हीरोडीह थाना कांड संख्या 19/2026 में दर्ज मामले का नामजद अभियुक्त था। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 80(2) एवं 3(5) के तहत मामला दर्ज है। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद शनिवार को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए आरोपी को गिरिडीह न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.