दहेज हत्या का आरोपी समेत दो वारंटी गिरफ्तार
जहानाबाद, जुलाई 17 -- काको, निज संवाददाता। पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार के निर्देश पर अपराधियों एवं वारंटियों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पाली पुलिस ने दहेज हत्या के एक आरोपी समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पाली थानाध्यक्ष शिशुपाल कुमार ने बताया कि पाली मठ गांव निवासी संतोष कुमार चौधरी को दहेज हत्या के एक मामले में गिरफ्तार किया गया है। वहीं नरमा गांव निवासी सुनील राम को न्यायालय से निर्गत कुर्की वारंट के आधार पर गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि फरार आरोपियों एवं वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान आगे भी जारी रहेगा। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: कटिहार: हत्या के प्रयास, शराबबंदी व कुर्की वारंट के चार आरो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.