हरदोई, जनवरी 4 -- संडीला। कोतवाली क्षेत्र के ककराली गांव मे नव विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी। इस मामले में पिता सदानंद निवासी आदर्श विहार कॉलोनी बुद्धेश्वर ने आरोप लगाया कि पति सौरभ मौर्य सहित चार नामजद अभियुक्तों ने दहेज की मांग को लेकर उसकी पुत्री के साथ मारपीट कर प्रताड़ित किया। फिर मार दिया और शव को फांसी के फंदे पर लटका दिया। तहरीर के आधार पर चार लोगों पर दहेज हत्या सहित अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया। कोतवाल विद्यासागर पाल ने बताया कि महिला के पति सौरभ निवासी ग्राम ककराली थाना संडीला को गिरफ्तार किया गया है। शेष अभियुक्त की गिरफ्तारी के सार्थक प्रयास जारी है। अन्य आवश्यक वैधानिक कार्रवाई प्रचलित है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.