फिरोजाबाद, जुलाई 26 -- रसूलपुर थाना पुलिस ने रविवार को दहेज हत्या के मामले में वांछित चल रहे पति को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। जसराना थाना क्षेत्र गांव पचवा निवासी 35 वर्षीय शिवानी की शादी वर्ष 2017 में नया रसूलपुर निवासी सुनील पुत्र हीरालाल के साथ हुई थी। सुनील चूड़ी का काम कर परिवार का भरण-पोषण करता था। शुक्रवार दोपहर एक बजे शिवानी का शव पहली मंजिल पर स्थित कमरे में फंदे पर लटका मिला था। मृतका अपने पीछे एक बेटा एक बेटी को रोता बिलखता हुई छोड़ गई है। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि मायका पक्ष के लोगों ने दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...