मऊ, मार्च 23 -- मऊ, संवाददाता। थाना कोपागंज पुलिस टीम ने सोमवार को मुखबिर की सूचना पर बापू इंटर कालेज के पास से दहेज हत्या से सम्बंधित फरार एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ में जुटी हुई है। पुलिस अधीक्षक इलामारनजी के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान थाना कोपागंज पुलिस टीम चला रही थी। इसी दौरान सोमवार को मुखबिर से सूचना मिला कि दहेज हत्या में फरार आरोपी बापू इंटर कालेज के पास आया हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बापू इंटर कालेज के पास दबिश देकर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपित की शिनाख्त मो. राशिद निवासी हुंसापुरा थाना कोपागंज के रूप में किया गया। उसके खिलाफ धारा 80, 80 (2) बीएनएस और डीपी एक्ट से सम्बंधित मुकदमा पंजीकृत है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...