उन्नाव, फरवरी 7 -- बांगरमऊ, संवाददाता। कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार सुबह सहदानी तिराहे के पास दबिश देकर दहेज हत्या के वांछित आरोपित को गिरफ्तार किए जाने का दावा किया है। आरोपित को पुलिस ने कोर्ट के समक्ष पेश किया गया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है। बतातें चलें कि कोतवाली क्षेत्र के सहदानी गांव निवासी बसंत कुमार की पत्नी रीमा देवी की 14 जनवरी को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया था। दूसरे दिन फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के उमरिया भगवंतपुर गांव निवासी मृतका रीमा के पिता मूलचंद्र ने पुलिस में तहरीर देकर दहेज में 02 लाख रुपये नगदी और बाइक की मांग पूरी न होने पर दामाद बसंत कुमार ने पर बेटी को प्रताड़ित करने और गाली गलौज करते हुए हत्या करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने तहरीर के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.