भदोही, मई 3 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के आरोपित मृतका के पति को गिरफ्तार किया। उसकी तलाश काफी समय से की जा रही थी। मुखबिर की सूचना पर दबोचा गया। प्रभारी निरीक्षक शैलेष कुमार राय ने बताया कि इसी साल 26 मार्च को लालचन्द माली निवासी गैरहा थाना कपसेठी जनपद वाराणसी ने तहरीर दिया था। उन्होंने पुत्री नीलम की शादी ओम प्रकाश माली निवासी कवलापुर के साथ वर्ष 2020 में थी। शादी के बाद विवाहिता को पति, सास-ससुर एक लाख रुपया तथा सोने के चेन को लेकर लगातार प्रताड़ित करते थे। जिससे आजिज आकर उसने 26 मार्च को करीब 12 बजे कमरे में फांसी लगाकर आत्म हत्या कर लिया था। संबंधित धाराओं में मुकदमा कायम किया गया था। मुखबिर की सूचना पर आरोपित पति ओमप्रकाश माली को गांव से दबोचा गया। पुलिस टीम में एसआई नथुनी सिंह यादव, श्याम सुहावन, रमेश चन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.