पूर्णिया, जून 9 -- हरदा, एक संवाददाता। मरंगा पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर छापेमारी अभियान चलाकर एक कांड के आरोपी एवं दो वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। मरंगा थानाध्यक्ष कौशल कुमार ने बताया कि मरंगा थाना कांड संख्या 205/26 में दहेज हत्या मामले के आरोपी भागलपुर जिले के झंडापुर थाना क्षेत्र स्थित ओलिया गांव निवासी अमित कुमार को गिरफ्तार किया गया। अमित कुमार अजय मिश्र का पुत्र है और मामले में लंबे समय से वांछित था। इसके अलावा न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर हरदा निवासी राकेश ठाकुर तथा मरंगा निवासी रितेश कुमार को भी गिरफ्तार किया गया। सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। यह भी पढ़ें- हत्या, पॉक्सो एक्ट के तीन वांछित धराए

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...