दहेज हत्यारोपी सास-ससुर की अग्रिम जमानत अर्जी खारिज
प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 1 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। एडीजे हेमंत कुमार की कोर्ट ने आसपुर देवसरा के गधियावां गांव के दहेज हत्यारोपी रामकुमार वर्मा, उसकी पत्नी संगीता वर्मा की अग्रिम जमानत अर्जी खारिज की है। कोर्ट में आरोपियों के जमानत आवेदन की सुनवाई के समय राज्य की ओर से पैरवी करते हुए एडीजीसी देवेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि वादी पक्ष के अनुसार उसकी बेटी की शादी आरोपियों के बेटे के साथ 8 मई को हुई थी। शादी के बाद से ससुराल के लोग बाइक, एक लाख रुपये नकद की मांग कर बेटी को प्रताड़ित कर रहे थे। 28 जुलाई को सूचना देकर बताया गया कि वादी की बेटी ने जहर खाया है। प्रयागराज की अस्पताल में इलाज के दौरान बेटी की मौत हो गई। कोर्ट ने एडीजीसी की दलीलों को सुनकर आरोपियों का जमानत आवेदन निरस्त कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.