दहेज हत्यारोपी पति समेत तीन गिरफ्तार
भदोही, अगस्त 21 -- भदोही, संवाददाता। दहेज की मांग पूरी ना होने पर विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। मामले में पुलिस ने वांछित पति, ससुर और सास समेत तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया। गया प्रसाद निवासी खगरपुर, थाना सुरियावां ने कोतवाली में तहरीर दिया था। कहा था कि बेटी राजकुमारी का विवाह राजेश पुत्र शीतला प्रसाद निवासी बरमोहनी के साथ हुआ था। शादी के बाद से ही पति राजेश, ससुर शीतला प्रसाद उर्फ सिपाही, सास एवं ननद सीमा आदि द्वारा मृतका को दहेज के लिए शारीरिक तथा मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। आरोपितों ने बेटी की गला दबाकर 11 फरवरी को इसी साल हत्या कर दिया था। मामले में पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया था। मुखबिर की सूचना पर बरमोहनी से पति राजेश, ससुर शीतला प्रसाद उर्फ सिपाही तथा सास को गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.