गोरखपुर, अप्रैल 11 -- चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा पुलिस ने शनिवार को दहेज हत्या के दो आरोपी करन और उसकी मां चंद्रावती देवी को गिरफ्तार कर न्यायलय में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। गुरुवार शाम छह बजे सरैया पहाड़ी लाइन निवासिनी रोशनी (20) पत्नी करन ने आत्महत्या कर ली थी, जिसमें मृतका के पिता लालचंद की तहरीर पर पुलिस ने पति व सास के खिलाफ दहेज उत्पीड़न व हत्या का केस दर्ज कर लिया था। प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि महिला की मौत के आरोपित पति करन व सास चंद्रावती देवी को गिरफ्तार कर लिया गया। कैम्पियरगंज क्षेत्र के मरहरी के लालचंद ने पुलिस को तहरीर देकर दहेज के लिए उत्पीड़न करने व हत्या का आरोप लगाया था। मृतका के पिता का आरोप है कि ससुरालियों ने हत्या कर शव को लटका दिया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.