दहेज हत्यारोपी पति और सास- ससुर गिरफ्तार
शामली, सितम्बर 29 -- कांधला। रविवार में कांधला में विवाहिता का शव फांसी पर लटका मिलने के मामले में दहेज हत्या में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मंगलवार को आरोपी पति, ससुर और सास को गिरफ्तार कर लिया। मुजफ्फरनगर के थाना भौराकलां क्षेत्र के गांव खेड़ी सुन्दियान निवासी हर्ष चौधरी ने बताया कि उसकी बहन सलोनी 28 वर्ष की शादी इसी वर्ष 11 मार्च को कांधला के कैराना रोड निवासी आशीष पुत्र सहदेव सिंह के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी में करीब छह लाख रुपये नकद समेत पर्याप्त दान-दहेज दिया गया था। इसके बावजूद ससुराल पक्ष के लोग कार की मांग को लेकर सलोनी का उत्पीड़न और मारपीट करते थे। परिजनों के अनुसार उत्पीड़न के चलते सलोनी कुछ समय से मायके में रह रही थी। आरोप है कि रविवार सुबह सलोनी ने अपने भाई हर्ष को फोन कर बचाने की गुहार लगाई। फोन पर मारपीट और गाली-...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.