उन्नाव, मार्च 18 -- उन्नाव। सदर कोतवाली पुलिस ने बुधवार सुबह रामलीला मैदान के पास दबिश देकर दहेज हत्या के वांछित आरोपित को गिरफ्तार किया। सदर कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइन मोहल्ला के रहने वाले कौशल किशोर मिश्र पुत्र गिरजाशंकर ने पुलिस में तहरीर देकर आरोप लगाया कि बेटी काजल को पति व ससुरालीजनों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर जहर देकर हत्या कर दिया था। तहरीर के आधार पर पुलिस ने लखनऊ थाना चिनहट नया गुलिस्ता बस्ती मोहल्ला निवासी पति आशीष मिश्र पुत्र कमलेश चंद्र व ससुर कमलेश चंद्र, सास मुन्नी देवी, अनिल मिश्र पुत्र कमलेश व रचना मिश्र पत्नी अनिल के विरुद्ध दहेज हत्या का 28 नवंबर 2025 को केस दर्ज किया गया था। पुलिस ने बुधवार सुबह रामलीला मैदान के पास दबिश देकर आरोपित पति आशीष मिश्र को गिरफ्तार किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.