बक्सर, अप्रैल 26 -- जेल आरोपित पति ने पुलिस के बढ़ते दबाव के चलते सरेंडर किया रमसर मठिया के निवासी अंग्रहीत गिरी के पुत्र से शादी हुई थी कृष्णाब्रह्म, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के रमसर मठिया गांव में दहेज हत्याकांड के मुख्य आरोपित ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपित पति पवन गिरी ने पुलिस के बढ़ते दबाव के चलते शनिवार को कोर्ट में सरेंडर किया, जिसके बाद न्यायालय के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष रवि कुमार ने रविवार को बताया कि पुलिसिया दबाव के कारण आरोपित ने सरेंडर किया है। बताया कि 28 मई 2023 को रमसर मठिया निवासी अंग्रहीत गिरी के पुत्र पवन गिरी की शादी हुई थी। यह भी पढ़ें- कटिहार: दहेज प्रताड़ना व हत्या कांड में तीन आरोपी गिरफ्तार शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा दहेज में बाइक और सोने की चेन की मांग की जा रही थी। आरो...