मुजफ्फरपुर, मई 17 -- मुजफ्फरपुर। मनियारी पुलिस ने रविवार को कच्ची-पक्की थाना क्षेत्र के जमहरुआ में दहेज हत्या मामले में फरार चल रहे आरोपियों के घर की कुर्की की। मनियारी थानेदार ने बताया कि मृतका के पिता मोतीपुर थाना क्षेत्र के सेंदुआरी गज सिंह निवासी मिश्रीलाल ठाकुर ने 30 सितंबर 2024 को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें बताया था कि पुत्री मिंकी कुमारी का विवाह जमहरूआ गांव में संजय ठाकुर के पुत्र प्रभात रंजन से की थी। शादी में उपहार स्वरूप नकद पांच लाख, सोने की अंगूठी, चेन, बाइक दी थी। दो माह बाद पति समेत ससुराल के छह लोग मेरी बेटी को प्रताड़ित करने लगे। जब बेटी से जानकारी मिली तो उसकी ससुराल गया और ससुराल पक्ष के लोगों को समझाया, मगर घर के लोग बोलेरो कार की मांग करने लगे। कहा कि जबतक कार नहीं दोगे, तबतक बेटी को नहीं रखेंगे। 30 सितंबर 2...