मोतिहारी, अक्टूबर 7 -- पताही। दहेज हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका के पति व ससुर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। मामले में अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। ज्ञात हो कि मंगलवार को मृतका उमा देवी (25) की मां शिव मंगली देवी ने थाने में आवेदन देकर अपने दामाद, समधी समेत अन्य लोगों पर दहेज के लिए अपनी पुत्री उमा देवी की हत्या करने का आरोप लगाया था। आवेदन के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी तथा एफएसएल टीम को बुला साक्ष्य लिए। थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के भीतघरवा निवासी मृतका के पति लड्डू राय उर्फ हरिओम राय तथा ससुर नरेश राय को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि शव जलाए जाने वाले स्थल से एफएसएल टीम न...