दहेज हत्याकांड के आरोपी के घर कुर्की जब्ती
समस्तीपुर, जून 22 -- चकमेहसी। चकमेहसी थाना क्षेत्र के नवाबगंज गांव में सोमवार को दहेज हत्या मामले के आरोपी के घर पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर कुर्की जब्ती की कार्रवाई की है। बताया गया है कि नवाबगंज में एक महिला की दहेज के लिए हत्या कर देने का आरोप मायके पक्ष के लोगों ने लगाया था। मामले में पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा था। जबकि नामजद आरोपी ससुर कृपाली पासवान और सास गीता देवी लंबे समय से फरार चल रहे थे। थानाध्यक्ष जितेंद्र सहनी ने बताया कि एसआई लक्ष्मी गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर कुर्की जब्ती की कार्रवाई की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.