मोतिहारी, मार्च 10 -- पताही। पचपकड़ी पुलिस ने दहेज़ हत्या कांड के दो नामजद अभियुक्तों को थाना क्षेत्र के रुपौलिया से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपियों पर दहेज के लिए एक विवाहिता की हत्या कर देने का मृतका के परिजनों द्वारा आरोप लगाया गया था। थानाध्यक्ष पूजा कुमारी ने बताया कि थाना क्षेत्र के देवापुर पंचायत के लहसानिया गांव निवासी अनिल साह के घर से उसकी पत्नी रानी कुमारी का शव विगत 30 दिसम्बर 25 को संदेहास्पद स्थिति में बरामद हुआ था। मृतका के परिजनों द्वारा थाना को आवेदन देकर अनिल साह और उसकी दूसरी पत्नी निर्मला देवी पर रानी कुमारी की हत्या कर देने का आरोप लगाया था। घटना के बाद से ही दोनों फरार चल रहे थे। जिसे गुप्त सुचना के आधार पर सोमवार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...