दहेज हत्याकांड का एक आरोपी गिरफ्तार
भागलपुर, जून 10 -- नाथनगर। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के भतौड़िया गांव में 24 मई को विवाहिता काजल कुमारी की गला घोंटकर हत्या उसके ससुरवालों ने कर दी थी। घटना के बाद काजल के पिता ने दहेज हत्या का आरोप अपने दामाद राहुल मंडल, उसकी मां, पिंटू मंडल सहित पांच लोगों पर लगाया था। वहीं इस कांड में मधुसूदनपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी आरोपी पिंटू मंडल को भतौड़िया गांव से बीते मंगलवार देर रात गिरफ्तार किया है। हालांकि उसने इस कांड में अपनी संलिप्तता से इनकार किया है। मधुसूदनपुर थानाध्यक्ष संजय कुमार मंडल ने बताया कि आरोपित पिंटू मंडल को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। यह भी पढ़ें- दहेज हत्याकांड का एक आरोपी गिरफ्तार अन्य आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातर छापेमारी कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.