जहानाबाद, मई 8 -- रतनी, निज संवाददाता पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान के निर्देश पर अपराधियों एवं वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में परसबिगहा थाना की पुलिस ने डिहुरी गांव में छापेमारी कर दहेज हत्याकांड के आरोपी को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष जे के भारती ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर डिहुरी गांव से दहेज हत्याकांड का आरोपी द्वारिका बिन्द को गिरफ्तार किया है। बुधवार को दहेज को लेकर विवाहिता रिंकू देवी की गला दबाकर हत्या कर देने के मामले में थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के उपरांत जेल भेज दिया गया। रतनी से रणविजय कुमार की रिपोर्ट
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.